रेणु शर्मा कांगड़ा नगर परिषद की नई अध्यक्ष, राजकुमारी उपाध्यक्ष

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

पार्षद की शपथ लेने के बाद कांगड़ा नगर परिषद को नए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष मिल गए हैं। वीरवार को एसडीएम कार्यालय में अध्यक्ष और चुनने की प्रक्रिया पूरी की गई। रेणु शर्मा कांगड़ा नगरपरिषद की नई अध्यक्ष होंगी जबकि राजकुमारी उपाध्यक्ष के रूप में अपनी कमान संभालेंगी।

दोनों पदों पर दो-दो उम्मीदवार होने के कारण वोटिंग के जरिए यह प्रक्रिया पूरी करवाई गई। अध्यक्ष पद के लिए रेणु शर्मा और कोमल शर्मा के बीच मुकाबला हुआ जिसमें रेणु शर्मा को पांच जबकि कोमल शर्मा को 4 वोट मिले। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए राजकुमारी और अुनराधा के बीच मुकाबला था जिसमें राजकुमारी को 5 वोट जबकि अनुराधा को 4 वोट मिले।