गणतंत्र दिवस पर कांगड़ा SAVIOURS काे मिला सम्मान

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

हमारे लिए बड़े हर्ष और सम्मान का विषय है गणतंत्र दिवस के अवसर पर कांगड़ा SAVIOURS को एसडीएम कांगड़ा द्वारा सम्मानित किया गया। इस सम्मान को कांगड़ा Saviours की ओर से हमारे उपाध्यक्ष पवन गुप्ता तथा राजीव ने प्राप्त किया। साथ में जिला प्रशासन द्वारा हमारे ही ग्रुप कांगड़ा पुलिस सेवियर को हमारे पुलिस ग्रुप के मुखिया एसपी विमुक्त रंजन तथा समस्त टीम को सम्मानित किया गया।

यह जानकारी देते हुए कांगड़ा SAVIOURS के अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी तथा महासचिव मुनीश रिहालिया ने बताया कि कांगड़ा सेवियर ग्रुप के सदस्य स्वयं रक्तदान करते हैं तथा विभिन्न संगोष्ठी तथा गेस्ट लेक्चर के माध्यम से लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने का काम करते हैं। किसी भी व्यक्ति को कहीं भी रक्त की जरूरत हो, तो वह लोग हमारे ग्रुप से संपर्क कर सकते हैं।