ऐसे पाएं पीले दांतों से छुटकारा

उज्जवल हिमाचल डेस्क…

दांतों का पीला पड़ना कोई नई समस्या नहीं है। दुनिया में आमतौर पर सभी लोग इस समस्या से गुजरते हैं। दांत हमारी पर्सनैलिटी का अहम हिस्सा होते हैं, इसलिए लोग इन्हें सेहतमंद, साफ, सफेद और खूबसूरत रखने की पूरी कोशिश करते हैं। पीले दांतों से छुटकारा पाने के लिए लोग अक्सर ‘टीथ वाइटनिंग’ तरीके का सहारा लेते हैं। हालांकि, कई लोग इस तरीके पर विश्वास नहीं करते, क्योंकि उनका मानना है कि इससे दांतों की सेहत को भी नुकसान पहुंचता है। इसके अलावा भी तरीके हैं, जिनसे दांतों को सफेद और चमकदार बनाया जा सकता है।

सेब का सिरका दांतों को सफेद करने में फायदेमंद जरूर साबित हो सकता है, लेकिन इसका उपयोग न्यूनतम मात्रा में होना चाहिए और नियमित नहीं होना चाहिए क्योंकि यह दांतों की सतह को नुकसान पहुंचा सकता है।

स्वस्थ दातों के लिए रोजाना दिन में दो बार और कम से कम 2-3 मिनट तक ब्रश करना चाहिए। जीभ के साथ-साथ मुंह के हर हिस्से को साफ करना चाहिए। आप दांतों को सफेद करने के पेस्ट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

विटामिन-सी, फाइबर, फल और सब्ज़ियों से भरपूर डाइट लेनी चाहिए। ये आपके दांतों के स्वास्थ्य के साथ-साथ शरीर के लिए भी फायदेमंद साबित होगी। बैरीज , कॉफी, चुकंदर जैसी चीजों से परहेज करें क्योंकि ये दांतों का रंग बदल सकती हैं।

बाजार में ऐसे कई तरह के टूथ पेस्ट उपलब्ध हैं, जिनमें एक्टिवेटेड चारकोल मौजूद होता है। ये आपके दांतों से दाग को हटाकर उन्हें सफेद बनाएगा। इसके अलावा आप एक्टिवेटेड चारकोल की कैप्सूल को दांतो पर कुछ देर रगड़कर फिर धो सकते हैं।

हाइड्रोजन पेरोक्साइड और बेकिंग सोडा का मिश्रण बनाकर उससे दांतों पर ब्रश करने से पीलेपन और दाग से छुटकारा मिल सकता है। आप किसी ऐसे टूथपेस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसमें ये दोनों चीजों मौजूद हो या फिर घर पर दो बड़े चम्मच हाइड्रोजन पेरोक्साइड में एक बड़ा चम्मच सोडा मिलाकर दांतों पर लगाएं।