आरटी-पीसीआर टैस्ट में 25 लोग निकले कोरोना पाॅजिटिव

एसके शर्मा। हमीरपुर

जिला हमीरपुर में बुधवार को आरटी-पीसीआर टैस्ट में 25 लोग कोरोना पाॅजिटिव पाए गए हंै। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अर्चना सोनी ने बताया कि पाॅजिटिव पाए गए लोगों में बड़सर के गांव जजरी के सात लोग 60 वर्षीय व्यक्ति, 44 वर्षीय महिला, 11 वर्षीय लड़की, 59 वर्षीय महिला, 45 वर्षीय महिला, 18 वर्षीय युवक और 12 वर्षीय लड़की शामिल है। इसी क्षेत्र के गांव महारल की 40 और 21 वर्षीय दो महिलाएं, गांव मैहरे का 44 वर्षीय व्यक्ति, भोरंज के गांव लझयानी नगरोटा के तीन बच्चे 9 वर्षीय लड़का, 7 वर्षीय लड़की और 11 वर्षीय लड़की भी संक्रमित पाई गई है।

गांव जिजवीं की 42 वर्षीय महिला, हमीरपुर में कार्यरत 42 वर्षीय व्यक्ति, झनयारी क्षेत्र के गांव रियालड़ी का 23 वर्षीय युवक, नादौन का 45 वर्षीय व्यक्ति, गांव बेला के तीन लोग 33 वर्षीय महिला, 68 वर्षीय महिला और 11 वर्षीय लड़का पाॅजिटिव पाया गया है। इनके अलावा मेडिकल कालेज हमीरपुर में पांच लोगों 80 वर्षीय महिला, 76 वर्षीय व्यक्ति, 68 वर्षीय व्यक्ति, 59 वर्षीय व्यक्ति और 60 वर्षीय महिला की रिपोर्ट भी पाॅजिटिव आई है।