सचिता और हरमीत ने सीरीज पर किया कब्जा

उज्जवल हिमाचल ब्यूरो। कांगड़ा
जुनून डांस का आगाज 15 से शुरू किया गया जो कि कांगड़ा डांसर मंच अनिल द्वारा करवाया जा रहा था और इसमें जज की भूमिका कांगड़ा से विकल कश्यप (दी लास्ट किंग क्रू) बी बॉय मैक्स लुधियाना से और कनिष्क शर्मा जो की अभी हाल में ट्रेंस अकादमी मुंबई के साथ जुड़े हैं पूरे शो में 120 प्रतिभागियों में 38 प्रतिभागियों ने फाइनल में जगह बनाई और एक दूसरे को कड़ी टक्कर दी। जिसमें सचिता (कांगड़ा )और हरमीत (लुधियाना) से सीरीज पर बेस्ट डांसर का खिताब अपने नाम किया। सीरीज में कैश प्राइज भी रखा गया था, जिसमें 1100-1100 कैश प्राइज दोनों बच्चों को दिया जाएगा।

इसी के साथ लगते अनिल ने बताया की इस सभी बच्चों के अलग अलग 5 समूह बनाये गए जिसमे 1- 5 साल के बच्चों में प्रथम स्थान पीहू (घरोह) दूसरा स्थान आरती (ज्वालाजी) और तीसरा स्थान अहिरा (नगरोटा बगवां) दूसरे वर्ग 5 -8 के बच्चों में पहला स्थान सुरभि (सोलन) दूसरा खुसबू (देहरा) और आमीरा (सोलन) तीसरे स्थान पर रही तीसरे वर्ग 8-13 साल के बच्चों में पहला स्थान आहाना (नगरोटा बगवां) दूसरा स्थान मनत (सरकाघाट) और तीसरा स्थान श्रेया (पालमपुर) पर रही चौथे वर्ग 14-20 में पहला स्थान हनी (धर्मशाला) दूसरा स्थान मीनल (कांगड़ा) और तीसरा स्थान शुभम (पालमपुर) और आखिरी वर्ग 21 से ऊपर बाले बच्चों का था, जिसमें पहले स्थान पर अजय (जोगिंदरनगर) दूसरे स्थान पर राशि (समलोटि) और तीसरे स्थान पर जालंधर से दमनदीप रही। स

भी बच्चों को ट्रॉफी और सर्टिफिकेट से समानित किया जायेगा और इसी के साथ जो भी बच्चे फाइनल तक पहुंचे है उन सबको बी प्राइज देकर समानित किया जाएगा। कांगड़ा डांसर मंच अनिल ने सबको शुभकामनाएं देते हुए सबका आभार जताया है और लॉक डाउन के चलते ऑनलाइन पढ़ाई के साथ बच्चों के मनोरंजन और उनके हुनर को निखारते हुए बच्चों की प्रतिभा को निखारा है।