सादिल ने वाल्मीकि मंदिर कांगड़ा में लगाई अपनी हाजिरी

अंकित वालिया। कांगड़ा

गायक मास्टर सलीम के पुत्र सादिल ने वाल्मीकि मंदिर कांगड़ा में शनिवार काे अपनी हाजिरी लगाई। सादिल उभरते हुए पंजाब के गायकार है। वाल्मीकि सभा कांगड़ा के किरण कुमार सहोनतरा ने बताया कि सादिल ने भगवान वाल्मीकि का गुणगान “प्रभु वाल्मीकि अवतार आ गया खुशियां से सारा संसार आ गया” इस भजन के साथ किया। उनके साथ विशेष तौर पर कांगड़ा के उभरते गायकार कुमार साहिल भी शामिल हुए। इसके अतिरिक्त वाल्मीकि सभा कांगड़ा के समस्त पदाधिकारीगण, सदस्यगण व प्रधान, महिला मंडल सदस्य गण मौजूद रहे।