कोरोना संक्रमण से सुरक्षा देगी सैनिटाइजर मशीन

जतिन लटावा। जोगिंद्र नगर

कोरोना काल में संक्रमण से बचने के लिए कोविड-19 के नियमों का पालन जरूरी है। इसमें सैनिटाइजर का प्रयोग बहुत जरूरी है। बार-बार सैनिटाइज करने व मास्क लगाने से खुद के साथ दूसरों को भी संक्रमण से बचा सकते हैं। जोगिंद्र नगर अस्पताल में लाई गई हाई टेक सैनिटाइजर मशीन, जोगिंद्र नगर अस्पताल में कई लोगों का आना जाना लगा रहता है।

इस सैनिटाइजर मशीन के चलने से आस पास का वतावरण शुद्ध हो जाता है द्य अस्पताल में रोजाना डेढ़ से दो सौ मरीज उपचार के लिए आते हैं। इनमें कुछ संदिग्ध मरीज भी उपचार के लिए आते हैं। ऐसे में संक्रमण से ग्रस्त मरीज सीधे अस्पताल के चिकित्सकों और अन्य स्टाफ कर्मियों के संपर्क में आ रहे हैं। यही कारण है कि अस्पताल स्टाफ और अन्य कर्मचारी संक्रमण की चपेट में आने लगे हैं।