चमुखा में स्कूटियां टकराईं, दो घायल

उमेश भारद्वाज। सुंदरनगर
किरतपुर-मनाली फोरलेन पर सुंदरनगर के चमुखा में मंगलवार सुबह दो स्कूटियों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक स्कूटी सवार एक महिला और व्यक्ति घायल हो गए। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया है। जानकारी के अनुसार स्कूटी नंबर एचपी-24सी-5392 पर सवार महिला हराबाग से सुंदरनगर की ओर आ रही थी। इसी दौरान सडक़ मार्ग पर एक अन्य स्कूटी नंबर एचपी-31ए-4169 से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी पर सवार महिला और दूसरी स्कूटी पर सवार व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल सुंदरनगर में प्रारंभिक उपचार दिया गया। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सुंदरनगर पुलिस टीम ने पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी सुंदरनगर कमलकांत ने कहा कि दो स्कूटी के बीच फोरलेन पर टक्कर हुई है। उन्होंने कहा कि मामले में पुलिस की जांच जारी है।