एसडीम जतिन लाल ने कांगड़ा से प्रमोट होने पर दी विदाई पार्टी

अंकित वालिया। कांगडा

कांगड़ा के एसडीम रह चुके एसडीम जतिन लाल ने एडीएम मंडी नियुक्त होने पर नगर परिषद कार्यालय कांगड़ा में व्यापार मंडल द्वारा विदाई पार्टी का आयोजन किया गया। इस मौके पर जतिन लाल के साथ नवनियुक्त एसडीएम अभिषेक वर्मा भी मौजूद रहे। जतिन लाल का कहना है कि उन्हें कांगड़ा के लोगों के साथ रहकर काफी अच्छा लगा। कांगड़ा के लोगों के साथ बहुत कम समय गुजारने के लिए मिला। उनकी पहल कांगड़ा फेस्ट के द्वारा उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा। कांगड़ा से प्रमोट होने पर उन्हें कांगड़ा को छोड़ने का दुःख भी है।

कांगड़ा फेस्ट के बाद उनका फोकस मंदिर के सौंदर्यकरण के लिए था। पुराने कांगड़ा से मशहूर पेंटर धनीराम की पेंटिंग के प्रती जतिन लाल का विशेष आकर्षण था। उनकी सुंदर पेंटिंग की कला को वह मंदिर की दीवारों वह तहसील चौक स्थित माता के गेट में प्रकाशित करना चाहते थे, लेकिन लॉकडाउन लगने से यह कार्य रुक गया। जतिन लाल ले विदाई
समारोह में शामिल सभी लोगो का धन्यवाद किया व साथ ही कांगड़ा शहर के लोगों का उनका साथ देने के लिए धन्यवाद भी किया।

नवनियुक्त एसडीम अभिषेक वर्मा से 22 अगस्त को होने वाले गणेश स्थापना व विसर्जन के मौके पर लगने वाली भक्तों की भीड़ को लेकर उनसे सुझाव मांगे, तो उन्होंने कहा कि इस बारे में विसर्जन वाले दिन भक्तों की श्रद्धा को ठेस न पहुंचे इसके लिए भी विशेष प्रबंध किए जाएंगे, जगह जगह पुलिस की पेट्रोलिंग भीड़ नियंत्रित करने के लिए की जाएगी। जल्द ही प्रेस नोट जारी कर गणेश स्थापना व उसके बाद होने वाले विसर्जन के लिए लोगों से सहयोग के लिए कहा जाएगा।

आज निवर्तमान एसडीएम जतिन लाल आईएएस जिन्हें एडीसी मंडी के पद पर पदोन्नत किया गया है, उन्हें पुराना कांगड़ा सुधार सभा के सदस्य द्वारा स्मृति चिन्ह देकर विदाई दी गई। इस अवसर पर वर्तमान एसडीएम अभिषेक वर्मा भी उपस्थित थे। जतिन लाल ने अपने कार्यकाल में जो भी कांगड़ा शहर के लिए विकास के कार्य हुए उनमें सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद किया और विश्वास दिलाया कि वर्तमान युवा एसडीम कांगड़ा अभिषेक वर्मा आईएएस भी मुझसे अधिक ऊर्जा के साथ और अधिक कांगड़ा को बुलंदियों की ओर ले जाएंगे।

इस कार्यक्रम का आयोजन व्यापार मंडल कांगड़ा की ओर से नगर परिषद कार्यालय में किया गया। इस अवसर पर तहसीलदार विजय सांगा, व्यापार मंडल कांगड़ा के अध्यक्ष पंडित वेद प्रकाश शर्मा, नगर परिषद कांगड़ा के पूर्व अध्यक्ष अशाेक शर्मा, रमेश महेशी, विनाेद शर्मा, मुकेश मेहरा, नरेंद्र त्रेहन व राकेश मेहरा उपस्थित थे। पुराना कांगड़ा सुधार सभा की ओर से सतीश कुमार चौधरी, रोहित भारद्वाज व प्रेम सागर शामिल हुए।