स्व. आदित्य कटोच को केवल सिंह पठानिया ने अर्पित की श्रद्धाजंली

उज्जवल हिमाचल। शाहपुर

फेफड़ों में कैंसर की बीमारी से ग्रस्त होने से पूर्व केंद्रीय मंत्री चंद्रेश कुमारी के पति 78 बर्षीय राजा आदित्य कटोच ने पिछले कल धर्मशाला में अपने निवास स्थान पर अंतिम सांस ली थी। उनके निधन की खबर सुनते ही प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने गहरा दुःख जताया। आज उनके पैतृक गांव लंबागांव में जाकर प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने अंतिम संस्कार में शामिल हो कर राजा स्व. आदित्य कटोच को फूल अर्पित करके श्रद्धाजंली दी और भगवान से प्रार्थना की कि उनकी आत्मा को शांति दे और समस्त परिवार को इस दुःख की घड़ी में भगवान शक्ति और साहस दें।