वरिष्ठ पत्रकार अशोक महाजन का निधन

उज्जवल हिमाचल ब्यूराे। धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार अशोक महाजन का निधन हो गया। उन्होंने पीजीआई चंडीगढ़ में आज अंतिम सांस ली। 69 वर्षीय अशोक महाजन पिछले करीब एक माह से अस्वस्थ थे और पीजीआई चंडीगढ़ में उनका उपचार चल रहा था। स्वर्गीय महाजन प्रेस क्लब धर्मशाला के विभिन्न पदों पर रहे और मौजूदा समय मेें प्रेस क्लब धर्मशाला के वरिष्ठ सलाहकार थे। उनके निधन पर समस्त प्रेस क्लब सदस्यों ने शोक व्यक्त किया है। प्रेस क्लब धर्मशाला के प्रधान अखिलेश भारती ने कहा कि अशोक महाजन के रूप में पत्रकारिता जगत को अपूर्णीय क्षति हुई है। वहीं, डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति व जिला प्रशासन के समस्त अधिकारियों ने भी अशोक महाजन के निधन पर दुःख व्यक्त किया है।