मुख्यमंत्री चेहरे के रूप में चन्नी के नाम की घोषणा का पूर्व मंत्री चौधरी चन्द्र कुमार ने किया स्वागत

विनय महाजन। नूरपुर

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए रविवार को अपनी पार्टी के मुख्यमंत्री चेहरे के रूप में चरणजीत सिंह चन्नी के नाम की घोषणा कर दी। राहुल ने यहां डिजिटल तरीके से एक रैली को संबोधित करते हुए यह घोषणा की। वहीं, हिमाचल प्रदेश काग्रेस संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व पूर्व कांगड़ा-चम्बा सासंद व पूर्व मंत्री प्रौफसर चौधरी चन्द्र कुमार ने राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि पजाब विधानसभा चुनाव को लेकर आज भावी मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर लुधियाना में चन्नी के नाम की जो घोषणा की उसका स्वागत किया है।

इस निर्णय को एतिहासिक व जनहित निर्णय बताते हुए चन्द कुमार ने कहा कि गरीब व कमजोर व मध्य वर्ग के लोगों को मध्यनजर हुए पजाब में कांग्रेस पार्टी के लिए एक सजवनी साबित होगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने अपने भाषण में राजनीति की परिभाषा वताई जिसमें अनुभव को ऐहियमत दी गई। एक दलित परिवार से चन्नी का सम्बन्ध उन्होंने कांग्रेस पार्टी के लिए बताया।

वहीं, नवजोत सिंह सिद्ध व जाखड जैसे वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को भी मान सम्मान देकर उनका जो मनोबल बढ़ाया उससे काग्रेस पार्टी में नयी प्रेरणा मिलेगी। सबसे सलाह मशविरा लेने के बाद चन्नी को भावी मुख्यमंत्री के रूप में प्रोजेक्ट करने के बाद पजाब में सभी कार्यकर्ताओं के चेहरों पर रौनक छाई तथा पंजाब की जनता की पसंद पर लिया गया निर्णय देश में कांग्रेस पार्टी के लिए एक अच्छा कदम साबित होगा। उन्होंने राहुल गांधी द्वारा लिए गए निर्णय का स्वागत किया हैऔर कहा कि जनाधार से जुड़े पार्टी के कार्यकर्ताओं का मनोबल भविष्य में भी ऊंचा होगा।