शोक मनाने जा लोगों से भरी गाड़ी खाई में लुढ़की, दो महिलाओं की गई जान, कई घायल

उज्जवल हिमाचल। चंबा

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां पर गहरी खाई में गाड़ी गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार लोग किसी अन्य गांव में एक मृतक के घर उसके परिजनों को सांत्वना देने जा रहे थे। लोगों से भरी हुई गाड़ी अनियंत्रित होकर नीचे लुढ़क गई। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई है। हादसा मंगलवार सुबह 11 बजे भराड़ी के सरोल नाला में हुआ।हादसे में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। सूचना मिलने के बाद चुवाड़ी और बकलोह चौकी से पुलिस, एंबुलेंस मौके पर पहुंची। हादसे की पुष्टि एसएमओ डॉ. विपिन ने की है। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस छानबीन कर रही है।