शमीरपुर खास से चौकी त्यारा सड़क का जल्द होगा निर्माणः नागेश्वर मनकोटिया

उज्ज्वल हिमाचल। कांगड़ा

कांगड़ा कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष नागेश्वर मनकोटिया ने पीडब्लयूडी के अफसरों से मिलकर शमीरपूर खास से चौकी त्यारा के लिए नई सड़क बनाने को लेकर सर्वे करवाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि इस सड़क के बनने से शमीरपूर त्यारा के लोगों का आपस में फासला बहूत कम रह जाएगा। इसी के चलते चौकी त्यारा और शमीरपूर की जनता का पहले से ही आपसी परिवारिक मेलजोल है। उन्होंने बताया कि इस सड़क के बन जाने से लोगों को बहुत सुविधा मिलेगी।

इस दौरान नागेश्वर मनकोटिया के संग शमीरपुर खास के प्रधान गुरचरण, शमीरपुर चकबन प्रधान सुभाष, पंचयात समीति सदस्य स्वरूप, पुर्व प्रधान रीता मनकोटिया, पुर्व प्रधान भुवनेश्वर मनकोटिया तथा अन्य ग्रामवासियों ने हिस्सा लिया। इसी के साथ ही नागेश्वर मनकोटिया ने कहा कि बहूत जल्द ही कांगड़ा कांग्रेस की ब्लाक कार्यकारिणी बना दी जाएगी। जिसमें एससी, एसटी, ओबीसी, जनरल, महिलाएं, नौजवान हर वर्ग को अधिमान दिया जाएगा।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पार्टी हित में एकजुट होकर चलने पर बल दिया

उन्होंने कहा कि कांगड़ा कांग्रेस में किसी तरह की अनुशासनहिनता सहन नहीं होगी और उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पार्टी हित में एकजूट होकर चलने पर बल दिया। उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है और वह इसमें हर कार्यकर्ता को साथ लेकर चलेंगे। नागेश्वर ने कहा पिछले एक दशक से कांग्रेस और अब एक वर्ष से भाजपा पर हिटलरी सोच का कब्जा है। जिससे हर कार्यकर्ता परेशान हैं।

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें