नगर निगम के लिए पालमपुर का बढ़ेगा दायरा: शांता कुमार

उज्जवल हिमाचल। पालमपुर

पालमपुर को नगर निगम के फैसले पर पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने जयराम सरकार को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि नगर निगम के लिए क्षेत्र का दायरा बढ़ाना बहुत जरूरी होता है। सरकार ने जिला प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है और यह रिपोर्ट चली गई है। नगर निगम बनाने के लिए कार्रवाई अब अंतिम रूप में है और जल्द ही पालमपुर नगर निगम बन जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री ने सरकार के इस कदम के लिए धन्यवाद भी जताया है।