2023 में धमाका करने को तैयार Shehnaaz Gill, इन बड़े एक्टर्स के साथ आएंगी नज़र

उज्जवल हिमाचल। डेस्क

शहनाज गिल इन दिनों काफी ज्यादा लाइमलाइट में रह रही हैं। उनके फोटोज और वीडियो चर्चा का विषय बने रहते हैं। शहनाज गिल के दिवानों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है बहुत जल्द शहनाज गिल एक बॉलीवुड फिलम में नज़र आएंगी। उनको एक बॉलीवुड फिल्म मिल गई है, जिसकी घोषणा उन्होंने सोशल मीडिया पर कर दी है और बनके फैंस की खुशी का अब ठिकाना नहीं रहा है।

शहनाज गिल जल्द ही फिल्म 100% में नजर आएंगी। शहनाज ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फिल्म की जानकारी अपने दीवानों के साथ साझा की है। आपको बता दें कि फिल्म अगले साल थिएटर्स में दस्तक देगी। फिल्म 2023 में दिवाली पर रिलीज होगी।

फिल्म में शहनाज गिल के अलावा एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही, जॉन अब्राहम और रितेश देशमुख होंगे। फिल्म को साजिद डायरेक्ट करने वाले हैं। 2018 में #Metoo एलिगेशन के बाद फिर से एक बार साजिद खान फिल्म लेकर आने वाले है। कॉमेडी के लिए जाने जाने वाले साजिद खान इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

फिल्म का टीजर…

फिल्म के टीजर को आप देखें तो पाएंगे उसमें 20% कॉमेडी, 20% रोमांस, 20% म्यूजिक, 20% कन्फ्यूजन, 20% एक्शन और इसे मिलाकर फिल्म है 100%। फिल्म की टीम इसे एक लव, शादी, परिवार और जासूसों भरी फिल्म कह रही है। फिल्म को 2023 दिवाली पर दर्शकों के बीच लाया जाएगा।

शहनाज ने लिखा ये कैप्शन….

अपनी फिल्म के इस टीजर के साथ शहनाज गिल लिखती हैं ’एक कॉमेडी पैक्ड एक्शन, म्यूजिक और स्पाइ से भरी रोलर कोस्टर हम आपको 100% एंटरटेनर की गारंटी देते हैं। दिवाली 2023 और भी बड़ी हो गई है। क्या आप तैयार हैं?’ पोस्ट पर फैंस के ढेरों बधाई मैसेज आ रहे हैं। इससे पहले शहनाज को दर्शकों ने पंजाबी फिल्म ’हौंसला रख’ में देखा था। बता दें कि सलमान खान की फिल्म से शहनाज गिल बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं।

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें।