प्रभू श्रीराम के रंग में रंगाी पहाड़ों की रानी शिमला

उज्ज्वल हिमाचल। शिमला

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर प्रदेश की राजधानी शिमला पूरी तरह राममय हो गई है। मंदिरों में रामायण पाठ किए जा रहे हैं। राजभवन में भी सुंदरकांड पाठ किया गया। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने इस ऐतिहासिक क्षण बताते हुए कहा कि यह देश के साथ विश्व के लिए गर्व का पल है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा भारत के लिए आर्थिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यह भारत के उत्थान का समय है। हिमाचल प्रदेश के सभी लोगों को आज ही नहीं आगे भी इसे उत्सव की तरह मनाना चाहिए।

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें