संदिग्ध परिस्थितियाें में मिला महिला का मृत शरीर, शिनाख्त नहीं

उज्जवल हिमाचल ब्यूराे। शिमला

क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियाें में मिला महिला का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप है। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हाे पाई है। मिली जानकारी के अनुसार राजधानी शिमला के ढली थाना क्षेत्र के खनोर नाले में एक महिला का शव मिलने से शहर में सनसनी फैल गई। महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। बीती रात स्थानीय लोगों ने खनोर नाले में महिला का शव देखकर पुलिस को सूचित किया। ढली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक महिला का शव कई दिन पुराना और गली-सड़ी अवस्था में है। वह हरे रंग का कुर्ता और काले रंग की सलवार पहने हुई थी। डीएसपी हेडक्वार्टर कमल वर्मा ने बताया कि महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव का आज पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। शव बरामदगी को लेकर ढली थाना में सीआरपीसी 174 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।