शिव कुमार शर्मा और रजनी देवी संयुक्त व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष चुने

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश संयुक्त व्यापार संगठन ने जिला कांगड़ा में शिव कुमार शर्मा को वरिष्ठ अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। वहीं धर्मशाला की रजनी देवी को महिला अध्यक्ष के रूप में कमान सौंपी है। संयुक्त व्यापार संगठन के ओम प्रकाश ठाकुर ने नियुक्त पत्र जारी करते हुए दोनों पदाधिकारियों को बधाई दी है। वहीं शिव कुमार शर्मा और रजनी देवी ने कहा कि संगठन ने जो उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है वह उसे पूरी लगन से निभाएंगे।