कार्यकर्ताओं को जोड़ने शिव सेना हिन्द ने छेड़ी मुहिम

अजीत वर्मा। जयसिंहपुर

हिमाचल प्रदेश में शिव सेना हिन्द ने पार्टी को मजबूत करने की मुहीम छेड़ रखी है, जिसके लिए कार्यकर्ताओं को साथ जोड़ा जा रहा है। इसी मुहिम को आगे बढ़ाते हुए हुए जिला कांगड़ा में कांगड़ा ब्लॉक से संबंध रखने वाले समाजसेवी व तेजतर्रार युवा नेता गौरव मिन्हास को संगठन के प्रति किए गए कार्यों को देखते हुए शिवसेना हिन्द युवा विंग का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। जिसके लिए गौरव मिन्हास ने शिवसेना हिंद का दिल की गहराइयों से धन्यवाद किया है।

इसी दौरान शिवसेना हिंद के प्रदेशाध्यक्ष रमेश कालिया ने बताया कि पार्टी का हर कार्यकर्ता देश हित के लिए कार्य कर रहा है और किसी भी व्यक्ति बुजुर्ग भाई बहन को अपना हक लेने के लिए किसी भी प्रकार की कोई समस्या आ रही है, तो वह उनके साथ संपर्क कर सकते हैं, ताकि पार्टी उनका हक दिला सके। जनहित के किसी भी मुद्दे के लिए आम जनता को इधर-उधर न भटकना पड़े इसके लिए समस्त शिवसेना हिंद उनके साथ खड़ी है।

Comments are closed.