सर्वसम्मति से गुरजीत सिंह को मिली श्री गुरु गोबिंद सिंह कमेटी की कमान

उमेश भारद्वाज। मंडी

मंडी के ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के प्रांगण में समूह साध संगत (बोर्ड) की बैठक हुई। इसमें पंच वर्षीय कार्यकारिणी के चुनाव सर्वसहम्मति से आयोजित किए गए। सर्वप्रथम सुंदरजीत को सभापति चुना गया और इनकी निगरानी में चुनाव करवाए गए। प्रधान पद के लिए गुरजीत सिंह का नाम निर्मल सिंह द्वारा प्रस्तुत किया गया। अन्य कोई नाम न आने की स्थिति में गुरजीत सिंह को सर्वसहम्मति से गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का प्रधान चुन लिया गया। वहीं, उपप्रधान पद के लिए गुरदीप का नाम डॉ. गुरमीत सिंह सचदेवा द्वारा प्रस्तुत किया गया और जोगिंद्र सिंह द्वारा इसका समर्थन किया गया।

यह भी देखें : मनाली- सरचू सड़क मार्ग पर बने पांच पुल राष्ट्र को समर्पित, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया शुभारंभ…

तत्पश्चात गुरदीप सिंह को उपप्रधान चुना गया। सचिव पद के लिए सरदार निर्मल सिंह बाजवा का नाम भगवंत सिंह द्वारा प्रस्तुत किया गया और सरदार कुलजीत सिंह द्वारा समर्थन किया गया। तत्पश्चात निर्मल सिंह बाजवा को सर्वसहम्मति से गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी का सचिव चुनाव गया। कोषाध्यक्ष पद के लिए डॉ. सरदार गुरमीत सिंह सचदेवा का नाम सरदार भगवंत सिंह द्वारा प्रस्तुत किया गया। अन्य कोई नाम न आने पर डॉ. सरदार गुरमीत सिंह सचदेवा को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही कुलजीत सिंह, रणजीत सिंह, परविंद्र सिंह, भगवंत सिंह, जोगिंद्र सिंह लवली, अमनदीप सिंह, मोहिन्दर पाल सिंह पसरीचा, परमजीत सिंह टोनी, जसपाल सिंह लक्की को सदस्य चुना गया।

कोषाध्यक्ष डॉ. सरदार गुरमीत सिंह सचदेवा व भगवंत सिंह ने बताया कि पंच वर्षीय कमेटी का चुनाव सर्वसहम्मति से किया गया है और नव नियुक्त कमेटी रहने के कमरों में बिस्तर आदि की व्यवस्था, भ्यूली पुल के सामने खाली जमीन पर एक शॉपिंग कॉम्प्लैक्स का निर्माण और समाजसेवा के अन्य कार्य किए जाएंगे।