बुरे फंसे सिद्धू: कैप्टन का रास्ता साफ, सिद्धू से सोनिया- राहुल हुए नाराज

उज्जवल हिमाचल डेस्क…

चंडीगढ़, कांग्रेस आलाकमान की लाख कोशिशों के बावजूद पंजाब कांग्रेस का घमासान शांत नहीं हुआ है। पेंच कैप्टन अमरिदंर सिंह और विधायक नवजोत सिंह सिद्धू के बीच फंसा है। इस बीच कांग्रेस नेतृत्व ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए कैप्टन अमरिंदर सिंह को आगे करने का फैसला लिया किया। सिद्धू के साथ नाराजगी के चलते सोनिया, राहुल व प्रियंका गांधी वॉड्रा भी फिलहाल सिद्धू की हिमाकत करने से पीछे हट गए हैं। गांधी परिवार के दम पर कैप्टन को खुली चुनौती देने उतरे सिद्धू हाल की बयानबाजी के चलते पंजाब कांग्रेस की सियासी पिच पर आउट हो गए हैं।

सिद्धू 21 जून को प्रदेश कांग्रेस में सुलह कराने के लिए गठित तीन सदस्यीय कमेटी के समक्ष भी पेश नहीं हुए। इसके बजाय 20 जून को वह अपने पटियाला निवास पर पूरा दिन मीडिया को इंटरव्यू देते रहे। करीब दो साल बाद इंटरव्यू में खुलकर कैप्टन पर निशाना साधने वाले सिद्धू ने इंटरव्यू के लिए ऐसा समय चुना जिसके अगले दिन ही उन्हें दिल्ली दरबार की पेशी में हाजिर होना था। सिद्धू के इस रवैये से नाराज कांग्रेस आलाकमान ने भी सिद्धू को पंजाब कांग्रेस से अलग थलग करने का मन बना लिया है।