किसान बिलों के समर्थन में शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

सुशील शर्मा। हमीरपुर

 

केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए किसान बिलों के फायदे आम किसानों को समझाने के लिए प्रदेश किसान मोर्चा प्रदेश भर में एक बडा अभियान चलाने जा रहा है तथा किसान बिलों के समर्थन में प्रदेश भर के लाखों किसानों में हस्ताक्षर अभियान भी शुरू किया जाएगा। इस बात की जानकारी देते हुए किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष राकेश बबली ने कहा कि विपक्षी दल किसानों को गुमराह कर अपने राजीनितिक एजैंडा को साध रहा है। इससे पहले किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष ने किसान मोर्चा की बैठक की अध्यक्षता भी की।

इस सम्दर्भ में जानकारी देते हुए किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष राकेश बबली ने कहा कि हिमाचल प्रदेश किसान मोर्चा गांव-गांव में हस्ताक्षर करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यावाद करेंगे कि उन्होंने बजट के अंदर 1 लाख करोड रूपए का प्रावधान कृषि के मूलभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए रखा है।


बबली ने कहा कि केद्र सरकार द्वारा पास किए गए किसान बिल से किसानों को अपने उत्पाद किसी भी मंडी में बेचने की छूट दी गई है, जहां किसान को लगेगा कि उनको फसल के अच्छे दाम मिल रहे हैं, किसान उस मंडी में अपनी फसल बेच सकेगा। उन्होंने कहा कि आंदोलन कि पीछे कम्युनिष्ट और कांग्रेस का हाथ है तथा इनके 70 सालों के शासन में किसान आत्महत्या करने को मजबूर रहे।