पंचायत में विकास कार्यों पर खर्च हाेंगे डेढ़ करोड़ : सत्ती

छठे राज्य वित्तायोग सतपाल सत्ती ने 17 महिलाओं को वितरित की सिलाई मशीनें

ज्योति स्याल। ऊना

भटोली पंचायत में रास्तों के निर्माण पर 50 लाख रूपए से अधिक की धनराशि व्यय की गई है। यह जानकारी छठे राज्य वित्तायोग अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने आज ऊना विधानसभा क्षेत्र के गांव भटोली में स्वच्छ भरत मिशन अभियान के अंतर्गत 15 लाख रूपए की लागत से निर्मित मेन रोड से मोरबड़ मुहल्ला तक रास्ते के पेवर वर्क तथा तरल कचरा भूमिगत पाइप लाइन का लोकार्पण करने के उपरांत एक जनसभा को संबाेधित करते हुए दी। इस अवसर पर उन्होंने पात्र महिलाओं को 17 सिलाई मशीनें भी वितरित कीं।

उन्होंने जानकारी दी कि भटोली पंचायत में विभिन्न प्रकार के विकास कार्यों पर डेढ़ करोड़ रूपए की धनराशि व्यय की जा चुकी है, जिनमें मुहल्ला घट्टीवाले से काली माता मंदिर तक रास्ते के पेवर वर्क व गंदे पानी की निकास हेतु भूमिगत पाइप लाइन बिछाने पर 15 लाख रुपए, 10 लाख रूपए मंदिर से प्रो. सुखदेव राणा के घर तक रास्ते के पेवर वर्क पर 50 हजार प्रदान किए गए हैं।

इसके अतिरिक्त मुहल्ला सुरेहड़ू की गली को पक्का किया गया। पीपल वाली गली पर पेवर वर्क व भूमिगत पाइप लाइन के लिए 4 लाख, दीपक कुमार की गली पर डेढ़ लाख रुपए, वार्ड-3 व 4 में पेवर वर्क व भूमिगत गंदे पानी निकासी पर 16 लाख रुपए खर्च किए गए हैं। उन्होंने कहा कि भूमिगत पाइपों के माध्यम से गंदे पानी की निकासी से गांव में साफ-सफाई के साथ-साथ मक्खी-मच्छर से भी निजात मिलेगी।

सत्ती ने बताया कि पंचायत के विभिन्न स्थानों में 30 सोलर लाइट स्थापित की गईं, जिस पर 9 लाख रूपए की राशि तथा स्ट्रीट लाइट पर 4.25 लाख रुपए की राशि व्यय की गई है। पानी के दो ओवर हैड टैंक स्थापित करने पर 50 लाख रूपए, मुहल्ला जटां की पानी की रिग पर 20 लाख रूपए की राशि व्यय की गई है। इसके अलावा जल शक्ति मिशन के तहत अब तक 42 घरों में नल स्थापित किए जा चुके हैं। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष हेमंत सहौड़, स्थानीय पंचायत प्रधान सरिता देवी, प्रधान जखेड़ा महिन्द्र छिब्बर, पूर्व प्रधान सतीश कुमार तथा जीवन कुमार सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।