ऊना में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ लगाए नारे

ज्योति स्याल। ऊना
कांग्रेस जिला अध्यक्ष राणा रंजीत सिंह के नेतृत्व में वीरवार को जिला मुख्यालय ऊना के एमसी पार्क में मंहगाई को लेकर केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना दिया गया। धरने में दर्जनों कांग्रसी कार्यकर्ताओ ने भाग लिया। इस धरने में केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी की गई।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष राणा रंजीत सिंह ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा देश मे बढ़ती हुई महंगाई को लेकर आज दिन तक कोई भी सकारात्मक नीति नहीं बनाई गई, जिस कारण आम जनता का जीना महंगाई के कारण दूबर हो गया है उन्होंने कहा कि जहा पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि हुई, वहीं आज सब्जियां भी लोगों को महंगाई के आंसू रुला रही है, लोगों की दाल से तडक़ा ओर खाने की थाली से प्याज गायब हो गया है।

मौजूदा स्थिति में अगर आज देखे तो आलू, टमाटर, गोभी, इतनी महंगी हो गई है कि आज गरीब परिवारों को अपने बच्चों की शादी करने में मुश्किल आ रही है। उन्होंने कहा कि अगर अब भी केंद्र सरकार ने बढ़ती महंगाई पर लगाम नहीं लगाई तो आने वाले समय में ये धरने ,प्रदर्शन में बदल जाएंगे और हमें फिर सडक़ों पर उतरना पड़ेगा।

इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता विजय डोगरा, ब्लॉक अध्यक्ष कुटलैहड़ विवेक शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष हरोली विनोद बिट्टू, ब्लॉक अध्यक्ष अंब बलवान ठाकुर, ब्लॉक अध्यक्ष गगरेट सुरिंदर कंवर, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष चौधरी धर्म सिंह, जिला कांग्रेस महामंत्री मेहताब ठाकुर, उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस ऊना रामप्रसाद, जिला ऊना कांग्रेस के सचिव प्रमोद कुमार, प्रवीण दुआ, रोशन लाल लंबरदार, राजीव शर्मा, अजय कुमार, अंकित शर्मा, पंकज कुमार, दीपक अश्विनी, रिशु, सेवादल के जिला अध्यक्ष राजपाल शर्मा, ऊना ब्लॉक से सेवादल अध्यक्ष रमेश, ऊना ब्लॉक महिला सेवादल अध्यक्ष मधुबाला, वाइस प्रधान हिमाचल कांग्रेस वरिंदर धर्माणी, प्रदेश सचिव अशोक ठाकुर, सरोज शर्मा, संजीव कंवर, प्रधान यंग ब्रिगेड हिमाचल सुदर्शन बबलू, जिलाप्रधान सेवादल यंग ब्रिगेड समित शर्मा, अमित ठाकुर, तरलोचन सिंह शम्मी, रजनीश कंवर, रमेश ठाकुर ऊना, सौरव शर्मा, सीताराम, संदीप, आदित्य ठाकुर, शान ठाकुर मौजूद रहे।