ऊपरी क्षेत्रों में हिमपात शुरु, कई स्थानों पर बारिश

उज्जवल हिमाचल ब्यूरो। शिमला

 

कुफरी, नारकंडा सहित प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात हो रहा है। शिमला सहित कई क्षेत्रों में वर्षा हो रही है। शुक्रवार को सुबह से तूफान और तेज हवाएं चल रही हैं। इसके कारण तापमान में गिरावट आई है और एक बार फिर ठंड लौट आई है।

तापमान के गिरने के कारण लोगों को दोबारा से गम कपड़े जैकेट काेट आदि निकालने पड़े हैं। प्रदेश के सभी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। हिमपात और वर्षा के बाद अधिकतम तापमान में भी तीन से चार डिग्री तक की गिरावट आने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश के सात जिलों बिलासपुर हमीरपुर चंबा कांगड़ा कुल्लू मंडी व शिमला में आंधी ओलावृष्टि व बिजली गिरने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। रविवार को बिलासपुर कांगड़ा, मंडी और शिमला में कुछ स्थानों पर आंधी व ओलावृष्टि को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इससे आने वाल दिनों में तापमान में गिरावट आने की संभावना है।