मौसम ने बदली करवट : कुफरी में हिमपात, राजधानी में बारिश से शीतलहर

उज्जवल हिमाचल ब्यूरो। शिमला

जनवरी का पूरा महीना सूखा पडऩे के बाद फरवरी के पहले सप्ताह में मौसम ने करवट बदल लिया है। बुधवार सुबह से ही मौसम खराब होने लगा और दोपहर बाद पर्यटन स्थल कुफरी और नारकंडा में हल्का हिमपात शुरु हुआ। जबकि राजधानी शिमला में बारिश के साथ ओले भी बरसे।

बारिश के साथ ही शिमला समेत समूचे प्रदेश में शीतलहर जारी है।शिमला में खराब मौसम को देखते हुए यहां पहुंचे सैलानियों के चेहरे पर खुशी की लहर भी दौड़ पड़ी। यहां तक किरिज पर मौज-मस्ती करते दिखे। मौसमविज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक राज्य के अधिकांश जिलों में आगामी पांच फरवरी तक मौसम खराब रहेगा। इस दौरान ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश होगी। छह से आगामी नौ फरवरी तक मौसम साफ बना रहेगा।