लोगों की भावनाओं के अनुरूप ही बनेगा सोलन नगर निगम : राजीव सहजल

उज्जवल हिमाचल ब्यूरो। सोलन
सोलन को नगर निगम बनाना प्रदेश सरकार को गले का फांस बन गया है। नगर निगम मे सम्मिलित की जाने वाली आठ पंचायतो के 84 पंचायतों के लोग भाजपा सरकार को आगामी चुनावो में पटखनी देने की चेतावनी दे चुके हैं। इसके चलते अब सरकार असमंजस में दिखाई दे रही है।

हिमाचल प्रदेश सरकार में स्वास्थ्य मंत्री राजीव सहजल ने ग्रामीणों के विरोध के सवाल बारे बताया कि लोगों की भावनाओं के अनुरूप ही नगर निगम का निर्माण किया जाएगा। सोलन के साथ लगती आठ पंचायतो के 84 गांवों के लोग इस समय एकजुट है व अपने क्षेत्र को नगर निगम में नहीं मिलाना चाहते बहरहाल मंत्री के आश्वासन के बाद अब देखना होगा कि सरकार का निर्णय क्या होता है स्थानीय मंत्री की कथनी व करनी कुछ दिनो मे जग जाहिर हो जाएगी।

क्या ग्रामीण क्षेत्रों को नगर निगम से लोगों की भावनाओ के अनुरूप हटाया जाएगा या फिर ज्यों का त्यों बना रहेगा यह बड़ा प्रशन चिन्ह है। बात करते हुए स्वास्थय मंत्री राजीव सैजल ने बताया कि उनके सज्ञान में नगर निगम का मुद्दा है व वह उसे खुद देख रहे हंै। उन्होंने कहा कि वह उपायुक्त सोलन को निर्देश देंगे की लोगों की भावनाओं के अनुरूप ही नगरनिगम को बनाया जाए । व सभी आपत्तीयों के बाद ही फैसला लिया जाएगा।

सर्दियों के मौसम में कोरोना फैलने की भी स्वास्थय मंत्री ने आंशका जाहिर करते हुए कहा कि त्यौहारों व सर्दियों मे कोरोना महामारी तेजी से फैल सकती है। इसके लिए दो गज की दूरी मास्क बेहद जरूरी व हाथों की सफाई सुंनिश्चित बनानी होगी। तब हम इस महामारी को रोक सकते हंै।