सेना परिसर में सैनिक ने खुद काे मारी गाेली, गई जान

उज्जवल हिमाचल। इंदौरा

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में पठानकोट क्षेत्र से सटे ढांगू में एक सेना के जवान ने सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली। सैनिक की मौत हो गई है। सैनिक राघविंदर सिंह पुत्र दर्शन सिंह, गांव किशनगढ़ डाकघर सागलाखिली तहसील व जिला एटा उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। शव को पंचनामे के लिए नूरपुर अस्पताल लाया गया है। पुलिस ने आत्महत्या की धारा के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है और मृतक के घर वालों को सूचित कर दिया है।

बताया जा रहा है कि बीती रात ढांगूपीर पुलिस चौकी थाना डमटाल के तहत सेना परिसर ढांगूपीर में उक्‍त सैनिक ने खुद को सर्विस रायफल से गोली मार ली। सैनिक ने खुद को गोली क्‍यों मारी, इसके पीछे क्या कारण हैं, इसका पता पुलिस कर ही है। पुलिस की छानबीन जारी है।डमटाल थाना के प्रभारी ने बताया रात सवा दो बजे सेना अस्पताल पठानकोट से सूचना मिली थी कि सैनिक सैनिक राघविंदर सिंह ने सर्विस रायफल से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शव व हथियार को कब्जे में ले लिया है। शव को पंचनामे के लिए नूरपुर अस्पताल भेजा गया है और मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। पुलिस धारा 174 के तहत कार्रवाई कर ही है।