एसपी कांगड़ा ने क्यों लिया ट्रैफिक का जायजा

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

पुलिस अधीक्षक विमुक्त रंजन ने शनिवार सुबह कांगड़ा शहर की यातायात को जांचा। दलबल के साथ पहुंचे एसपी ने कांगड़ा के सभी चौक और चौराहों पर व्यवस्था का जायजा लिया।कांगड़ा बस स्टैंड पर यातायात के नियमों के उल्लंघन करने वालों के चालान काटे गए और उन्हें चेतावनी देकर छोड़ा गया। पुलिस हर रोज सुबह और शाम के वक्त चालकों पर शिकंजा कसेगी। अगर फिर भी कोई यातायात नियमों की उल्लंघना करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस मौके पर उन्होंने डीएसपी कांगड़ा सुनील राणा व थाना प्रभारी भारत भूषण को शहर में यातायात सुचारू रखने के निर्देश भी दिए।

इस अवसर एसपी ने कहा कि ट्रैफिक को सुचारू रखने के लिए जगह-जगह पुलिस कर्मी तैनात किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वाहन चालक भी ट्रैफिक नियमों का अच्छी तरह पालन करें व पुलिस का सहयोग दें। इसके अलावा चालकों को मास्क पहनने की सलाह दी गई। शहर में यातायात व्यवस्था पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी लगाने के सवाल पर एसपी ने कहा कि अभी इसके लिए अभी बजट की व्यवस्था नहीं है, लेकिन अगर मंदिर ट्रस्ट इसमें सहयोग करता है तो वह इन्हें लगाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि दस सिंतबर से मंदिरों के दरबार खोल दिए जाएंगे। इसलिए जो श्रद्धालु मंदिर में दर्शन करने पहुंचेंगे वह स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों और सामाजिक दूरी का ध्यान रखें।