पुराना कांगड़ा मे चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन माहौल हुआ भक्तिमय

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

पुराना कांगड़ा मे चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन कथा वाचक चित्रकूट से प्रभु राम अवतार दास ने बताया कि कलयुग मे मनुष्य मायाजाल में उलझ कर रह गया है। मात्र संकट के समय में ही अब प्रभु की याद आती है। कथा दौरान उन्होंने शुकदेव,और महाराज परीक्षित का प्रसंग सुनाया। उन्होंने बताया कि मनुष्य अहंकार के चलते अपने कर्मों और धर्म से मुख मोड़ रहे हैं। भागवत कथा मे जाने को लोगों को समय नहीं है जब कि कोई फिल्म हीरो या सेलिब्रिटी आए तो भीड़ जुट जाती है। उन्होंने बताया राधा नाम जपने से जीवन के सारे कष्ट दूर होते हैं।

अपनी दिनचर्या में रोजाना कम से कम दस मिनट राधा नाम का जप करना चाहिए। सभी दुखों और कष्ट का समाधान तय है। उन्होंने कहा भक्ति से ही भगवान मिलते हैं। कथा के मुख्य यजमान तृप्ता परवान ने बताया कि रोजाना सुबह पांच बजे मंगल आरती का आयोजन किया जा रहा है इसके बाद नगर मे बाजार, झाड़ू महादेव शिव मंदिर तक प्रभात फेरी का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्र वासियों से भागवत कथा मे शामिल होकर पुण्य का भागीदार बनने की अपील की। कथा के दूसरे दिन सेंकड़ों भागवत कथा प्रेमियों ने हाजिरी लगाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया।

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें

Please share your thoughts...