प्रदेश कांग्रेस कमेटी पंडित अशोक ने SDM कांगड़ा इशांत जसवाल से की मुलाकात

उज्ज्वल हिमाचल। कांगड़ा

प्रदेश प्रवक्ता हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी पंडित अशोक हिमाचली ने आज IAS एसडीम कांगड़ा इशांत जसवाल से ओपचारिक मुलाकात की और उन्हें ब्रजेश्वरी देवी धार्मिक नगरी में बतौर एसडीएम कांगड़ा में काम करने का मौका मिलने पर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट करके बधाई व शुभकामनाएं दी। प्रदेश प्रवक्ता हिमाचली ने एसडीएम कांगड़ा को बताया कि हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार है। कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र से जो भी फरियादी या आम जनता काम करवाने आए, निस्वार्थ भाव से उनके काम करें बहुत कम मौका मिलता है।

धार्मिक नगरी कांगड़ा में काम करने का, आप अपनी ऐसी छाप छोड़कर जाएं की कांगड़ा की जनता आपको अपना आदर्श माने जिस तरह से एसडीएम कांगड़ा यह चुके सोमिल गौतम ने 5 महीनों के अंतराल में ऐसी छाप कांगड़ा क्षेत्र में छोड़ी है और छोटे से कार्यकाल में उन्होंने नौजवान और गरीब बच्चों के भविष्य को देखते हुए मिनी सचिवालय एसडीम ऑफिस कांगड़ा में बुक्स लाइब्रेरी को खोलकर और महिला समूह चाय पान की दुकान खोलकर एक अनूठी पहल की है।

सोमिल गौतम ने कांगड़ा में जनता के दिलों में जगह बनाई है मैं उम्मीद करता हूं कि वर्तमान एसडीम कांगड़ा IAS इशांत जसवाल से कि वह भी ऐसा अनूठा काम करें, की कांगड़ा की जनता आपकी प्रशंसा करें। आम जनता के कामों को और रुके हुए विकास कार्य को गतिशील प्रदान करें। आज IAS एसडीम कांगड़ा इशांत जसवाल से मिलकर बहुत अच्छा लगा छोटी सी उम्र में इन्होंने IAS की परीक्षा 2021 में उत्तीर्ण की और पहली पोस्टिंग चंबा में हुई और अब अपनी सेवाएं देने के लिए कांगड़ा में इन्होंने बतौर IAS एसडीम कांगड़ा में कार्यभार संभाल लिया है।

हमें इस बात की भी खुशी और गर्व है कि इशांत जसवाल हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर से संबंधित हैं और हर हिमाचली को ऐसे अधिकारियों पर गर्व और गौरव है। प्रदेश प्रवक्ता पंडित अशोक हिमाचली ने एसडीएम कांगड़ा को कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में आ रही दिक्कत के बारे में और समस्त जानकारी देते हुए बताया है कि कांगड़ा में क्या-क्या गंभीर समस्या है और उसका निवारण कैसे करना है। इस मौके पर तहसीलदार मोहित रतन भी मौजूद थे।

संवादददाताः अंकित वालिया

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें