काेराेना काल में प्रदेश कांग्रेस महासचिव ने बांटे स्वास्थ्य उपकरण

उज्जवल हिमाचल। शाहपुर

प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने शुक्रवार को शाहपुर कांग्रेस गांधी हेल्पलाइन की टीम सहित काेरोना महामारी की दूसरी लहर के बचाव के लिए चड़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जाकर डॉ. रुचि शर्मा के पास जरूरी स्वास्थ्य उपकरण, दवाईयां, मास्क, सेनेटाइजर और ऑक्सिमिटर चड़ी क्षेत्र की जनता के लिए सौंपे। प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चड़ी के डॉक्टर, नर्से, फार्मासिस्ट एवं अन्य स्टाफ और आशा वर्कर को फूल भेंट करके सम्मानित किया।

पठानिया ने कहा कि इस करोना की संकट घड़ी में सबसे पहले जनता के संपर्क ने आने वाले स्वास्थ्य विभाग के डाक्टर, नर्से, फार्मासिस्ट, टेक्नीशियन एवं अन्य स्टाफ आशा वर्कर और 108 एम्बुलेंस के स्टाफ ने आगे आ कर काम किया है और कर रहे है।इनको जनता और सरकार को कभी नही भूलना चाहिए और इनको काेरोना वारियर घोषित करके सम्मानित करने चाहिए और अन्य लाभ भी देने चाहिए। पठानिया ने कहा कि पिछले दो तीन दिनों से विधानसभा शाहपुर क्षेत्र के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में शाहपुर कांग्रेस गांधी हेल्पलाइन के जरिये करोना महामारी से लड़ने के लिए दवाईयां, सेनेटाइजर, मास्क व ऑक्सिमिटर आदि अन्य उपकरण भेंट किए।

जिससे शाहपुर क्षेत्र की जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो और न ही दवाईयों की कोई कमी हो। वक्त रहते जनता के स्वास्थ्य की जांच हो और सही समय पर इलाज हो सके। इस मौके जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष देवदत्त शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा, चड़ी पंचायत प्रधान सुदेश कुमारी, उपप्रधान पंकज कुमार, पूर्व उपप्रधान संजय ठाकुर, सुशील शर्मा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष, समाजसेवी रजनीश शर्मा, व्यापार मंडल प्रधान नरेश शर्मा, एडवोकेट गौरव शर्मा, प्रेम सिंह ठाकुर, जतिंदर राणा, विवेक राणा महासचिव ब्लॉक कांग्रेस, कृष्ण मेहरा, अनिल भगोर और चड़ी कांग्रेस गांधी हेल्पलाइन के सदस्य मौजूद थे।