लोकसभा चुनावों में प्रदेश कांग्रेस चारों सीटों पर भारी जीत करेगी हासिलः राजेश रॉकी

उज्ज्वल हिमाचल। कांगड़ा

कांग्रेस के पूर्व युवा कांग्रेस हिमाचल प्रदेश के उपाध्यक्ष एवं महासचिव जिला कांगड़ा कांग्रेस कमेटी राजेश रॉकी व पूर्व कांग्रेस सेवादल जिला कांगड़ा के अध्यक्ष राजेंद्र अवस्थी पम्मी व जिला महिला कांग्रेस की महासचिव सरिता ने जारी संयुक्त ब्यान में कहा है कि प्रतिभा सिंह अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश कांग्रेस व सांसद को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में कांग्रेस स्थाई समिति का सदस्य बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

राजेश रॉकी ने इस के लिए आदरणीय मलिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, के सी बेणुगोपाल महासचिव अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी व राजीव शुक्ल प्रभारी हिमाचल प्रदेश का धन्यवाद किया है। राजेश रॉकी ने कहा कि प्रतिभा सिंह के नेतृत्व में पहले हिमाचल प्रदेश के उपचुनावों में प्रचंड जीत हासिल कर के भाजपा की नींव हिलाई।

और उस के बाद हिमाचल प्रदेश में चूनावो में भाजपा का सूफडा साफ करके स्पष्ट बहुमत हासिल किया राजेश रॉकी ने कहा कि प्रतिभा सिंह के हिमाचल प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष वनने के बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा। आने वाले लोकसभा के चुनावों में भी हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चारों सीटों पर भारी जीत हासिल करेगी और केंद्र में राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की सर का रस बनेगी।

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें