निशांत शर्मा होंगे भाजयुमो आईटी सेल के प्रदेश सहसंयोजक

एमसी शर्मा। नादौन
भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश आईटी सेल के अध्यक्ष मेडी नरयाल ने अपनी टीम की घोषणा कर दी है। राज्य स्तर की कार्यकारिणी में नादौन के निशांत शर्मा को अहम जिम्मेदारी सौंपते हुये उन्हें प्रदेश इकाई का सहसंयोजक नियुक्त किया गया है। उनकी इस ताजपोशी पर स्थानीय युवा मोर्चे के कार्यकर्ताओं ने खुशी प्रकट करते हुये इसके लिये मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, एचआरटीसी उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री और भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष अमित ठाकुर व प्रदेश अध्यक्ष आई टी व सोशल मीडिया मेडी नर्याल का आभार प्रकट किया है। भारतीय जनता युवा मोर्चा की नादौन इकाई के अध्यक्ष जितेंद्र जिंदू, महामंत्री अक्षय शर्मा, मीडिया प्रभारी प्रगुण गौतम, भाजयुमो आईटी संयोजक मंडल नादौन यशु परमार, भाजपा आईटी संयोजक मनोहर शर्मा, भाजयुमो सचिव अंकित शर्मा,भाजयुमो ज़िला सोशल मीडिया सेह संयोजक अभय राणा, शहरी इकाई अध्यक्ष केशव गोस्वामी आदि ने निशांत शर्मा की नियुक्ति को उनके संगठन के प्रति निष्ठा का परिणाम बताया है। इन पदाधिकारियों ने कहा कि निशांत शर्मा ने शुरू से ही पार्टी और युवा मोर्चे के लिये जीजान से कार्य किया है और उनकी जुझारूपन कार्यशैली युवाओं को हमेशा समाजहित के लिये कार्य करने को प्रेरित करती है। उधर, अपनी इस नियुक्ति पर खुशी जताते हुये प्रदेश सहसंयोजक निशांत शर्मा ने कहा कि युवा मोर्चा ने उन पर जो भरोसा जताया है उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे। प्रदेश सहसंयोजक नियुक्त किये जाने पर उन्होंने मुख्यमंत्री, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष, युवा मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष, आईटी सोशल मीडिया के प्रदेश अध्यक्ष सहित एचआरटीसी के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री का विशेष तौर पर आभार जताया।