गरीबों, पिछड़ों और जरूरतमंदों के कल्याण के लिए प्रदेश सरकार समर्पित : विजय अग्निहोत्री

एमसी शर्मा। नादौन
हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री ने प्रदेश की भाजपा सरकार को गरीबों, वंचितों और जरूरतमंद लोगों के कल्याण हेतु समर्पित बताया है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार जनता के दु:ख दर्द को समझते हुए सभी जरूरी और कल्याणकारी कदम उठा कर लोगों को आर्थिक मदद पंहुचाने के लिये संवेदनशील होकर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री रिलीफ फंड से नादौन विधानसभा क्षेत्र के लोगों को आर्थिक सहायता राशि वितरित करते हुये निगम उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री ने कहा कि उनके राजनीतिक जीवन का उद्देश्य हमेशा से ही जनसेवा रहा है। उन्होंने कहा कि आर्थिक तौर पर कमजोर, गरीब और पिछड़े वर्ग, जिन्हें किसी गम्भीर बीमारी के चलते इलाज सबंधी सहायता की आवश्यकता होगी उसमें उनकी भरपूर मदद की जायेगी। उन्होंने कहा कि विपदा और संकट के समय लोगों को अकेले छोड़ देना मानवता और इंसानियत के मूल सिद्धांतों के विरुद्ध है। इसलिए आर्थिक तौर पर पिछड़े और जरूरतमंद लोगों के लिये सारे समाज को मिलकर सरकार के साथ सहयोग करना चाहिए, ताकि विपदा में घिरे लोगों तक अधिकतम सहायता पहुंच सके। निगम उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री ने इस अवसर पर धनेटा पंचायत के जंगली गांव के सुरेश कुमार को 25 हजार की सहायता राशि, बटराण पंचायत के टेक चंद को 15 हजार, झलाण गांव के पारस राम को 5 हजार, मण गांव की संतोष कुमारी को पुत्री के विवाह के लिये 5 हजार की राशि, गाहली गांव की मीरा देवी को 11 हजार की राशि, जोल सप्पड़ पंचायत के जय सिंह को 25 हजार की राशि, फाहल पंचायत के झरमानी से सौरभ पुत्र जगदीश चंद को गंभीर बीमारी के इलाज के लिए 35 हजार की राशि, सराय धनेटा की किरणबाला पत्नी सतपाल सिंह को 11 हजार, लाहड़-कोटलू सुधियाल के परविंद्र कुमार को 11 हजार, गलोड़ झरमानी इलाके के कश्मीर सिंह को 8 हजार, भरमोटी के दुनी चंद को 15 हज़ार, धनोआ-धनेटा कस्बे की शंकुतला देवी को 20 हज़ार, जलाड़ी पंचायत की सरला देवी को 60 हजार, चिल्लियां गांव के करतार चंद को 20 हजार और कुन्ना गांव की रीनू कुमारी को 11 हजार की सहायता राशि के चेक वितरित किये। निगम उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री के प्रयासों से मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली आर्थिक मदद पर लोगों ने सीएम जयराम ठाकुर और एचआरटीसी के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री का आभार जताते हुए कहा कि मुश्किल और संकट के समय उनके द्वारा प्रदान की गई इस सहायता को वो कभी भूल नहीं पाएंगे और ताउम्र याद रखेंगे।