ज्वालामुखी में राज्य स्तरीय अंडर 16 व 20 शतरंज प्रतियोगिता का आगाज

107 लड़के लड़कियां ले रहे भाग

उज्जवल हिमाचल। ज्वालामुखी

ज्वालामुखी में आज राज्य स्तरीय अंडर 16 व 20 प्रतियोगिता का आगाज किया गया ज्वालामुखी के सीनियर ओंकार डोगर द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में राज्य शतरंज अध्यक्ष अनिल कंबोज व संजीव ठाकुर सचिव ने मुख्यतिथि का फूलों से स्वागत किया। इस मौके पर स्वागत गीत भी गया गया। मुख्यतिथि ओंकार डोगर ने प्रदेश के अलग अलग जिला से आये हुए बच्चों को प्रतियोगिता के लिए बधाई दी और फर्स्ट मूव से प्रतियोगिता का आगाज किया। जिला कांगड़ा चेस एसोसिएशन की तरफ से इस प्रतिस्पर्धा को ज्वालामुखी में आयोजित किया जा रहा है।

प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से 107 लड़के लडकिया इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम का समापन 30 दिसम्बर को किया जाएगा। राज्य शतरंज संघ प्रधान अनिल कंबोज ने जानकारी देते हुए बताया की इस राज्य स्तरीय प्रतिस्पर्धा में 2 लड़कों और 2 लड़कियों का चयन नेशनल चैंपियनशिप अंडर 16 और 2 लड़कों और 2 लड़कियों का चयन नेशनल चैंपियनशिप अंडर 20 के लिए किया जाएगा। लड़कों और लड़कियों की अंडर 20 नेशनल चैंपियनशिप 9 से 15 जनवरी तक दिल्ली में आयोजित की जाएगी और अंडर 16 नेशनल चैंपियनशिप 23 से 28 जनवरी तक आंध्रप्रदेश के विशाखापत्तनम में होगी।

प्रतियोगिता में कोविड नियमों की पालना की जा रही है। इस मौके पर जिला शतरंज संघ कांगड़ा के प्रधान डॉ कुलवंत राणा, उप प्रधान अजय शर्मा मुख्य आर्विटर राज कुमार, हंस राज, समीरू ठाकुर, विकास धीमान, जगदीश चंदेल, रोमित वर्मा, मुख्य सरंक्षक शरद चंद्र, मुख्य सलाहकार प्रवीण शास्त्री, कोषाध्यक्ष सतबिंदर सिंह, कानूनी सलाहकार सुरिंदर कुमार, तकनीकी सलाहकार राजीव मांडले, सह सचिव संजय चड्डा प्रैस सचिव विभू शर्मा और शमशेर सिंह भी मौजूद रहे।