35 साल से महिला थी गर्भवती, जांच के बाद सामने आई ये खौफनाक सच्चाई…

उज्जवल हिमाचल। डेस्क

इस दुनिया में कई बार ऐसी घटनाएं घटती है, जिसके बारे में सुनकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। वहीं, कई मामलों के बारे में जानकर डॉक्टर्स भी हैरान रह जाते हैं। अल्जीरिया से एक ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने सबके होश उड़ा दिए हैं। क्योंकि, यहां 35 साल से एक महिला अपने पेट में ‘मौत’ पाल रही थी। जिसकी भनक आज तक किसी को नहीं लगी थी। लेकिन, अचानक महिला के पेट में भयानक दर्द हुआ जिसके बाद ऐसी सच्चाई सामने आई जिसने सबको हैरत में डाल दिया। क्योंकि, महिला के पेट में कुछ और नहीं बल्कि सात महीने का भ्रूण था। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

‘द सन’ के मुताबिक महिला को अक्सर पेट में दर्द होते रहता था। लेकिन, सच्चाई किसी के सामने नहीं आ रही थी। वहीं, इस बार महिला को जबरदस्त हुआ तो सीधे हॉस्पिटल पहुंच गई। दर्द के कारण उसकी हालत काफी खराब थी। डॉक्टर्स ने जब जांच शुरू की तो सच्चाई सामने आने पड़ उनके भी होश उड़ गए। डॉक्टर्स ने बताया कि तकरीबन 35 साल से सात महीने का भ्रूण महिला के पेट में मौजूद था। लेकिन, इस भ्रूण के कारण महिला को अब तक कोई नुकसान नहीं पहुंचा। क्योंकि, वह भ्रूण एक स्टोन बन चुका था। डॉक्टर्स ने इस भ्रूण को ‘बेबी स्टोन’ बताया है।

बेबी स्टोन का वजन था 2 किलो …

उस बेबी स्टोन का वजन 4.5 पाउंड यानी 2 किलो तक था। डॉक्टर्स का कहना है कि इस तरह की घटना तब घटती है जब प्रेग्नेंसी गर्भाशय के बजाय पेट में बनती है। खून की कमी के कारण भ्रूण विकसित नहीं हो पाता और उसे बाहर निकालने का कोई तरीका नहीं बचता। जिसके बाद भ्रूण स्टोन में तब्दील हो जाता है। इस महिला के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। लेकिन, इस घटना ने सबको हैरान कर दिया है और इसकी चर्चा अब हर तरफ हो रही है।