छात्राओं ने निकाली तिरंगा रैली, लोगों को समझाया अमृत महोत्सव का महत्व

शैलेश शर्मा। चंबा

आज समूचे भारत वर्ष में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। तो वहीं जिला चंबा के दूरदराज के क्षेत्रों के साथ-साथ चंबा मुख्यालय में भी स्कूली बच्चों द्वारा तिरंगा यात्रा को निकाला गया। निकाली गई इस रैली में स्कूली छात्राओं का जोश देखते ही बनता था। हाथों में तिरंगा और देश भक्ति के स्लोगन को दोहराती यह सभी बच्चियां गर्लज स्कूल चंबा की है।

जिन्होंने इस रैली की शुरुआत अपने स्कूल से की और समूचे शहर की परिक्रमा कर लोगों को 75वें अमृत महोत्सव का महत्व भी समझाया। इस मौके पर इन स्कूल की बच्चियों ने बताया कि आजादी के 75वें वर्ष पूर्ण होने पर इस महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है और हम लोगों को यह संदेश देना चाहते है कि इस आजादी को हासिल करने के लिए अपने देश के वीर लोगो को कितनी कुर्बानियां देनी पड़ी थी।

तब जाकर यह देश आजाद हुआ है। इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष जसबीर नागपाल ने भी इस अमृत महोत्सव और आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर खुशी जताते हुए कहा कि आज इस अमृत महोत्सव की शुरुआत हुई है और सभी बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर इस महोत्सव की खुशी मना रहे है। उन्होंने बताया कि आज जिला प्रशासन की ओर से भी एक तिरंगा यात्रा निकाली गई।

उन्होंने बताया कि आजादी की इस लड़ाई में जिन वीर लोगों ने अपनी जान कुर्बान की थी। उनकी याद में आज सांय एक केंडल मार्च भी निकाला जायेगा। उन्होंने अपने सभी चंबा वासियों से भी यह अपील करते हुए कहा कि आज उन दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए, जिन्होंने इस आजादी के महाकुंभ में अपने प्राणों को हंसते-हंसते कुर्बान किया था। उनकी याद को जिंदा रखते हुए, इस केंडल मार्च में अपनी भागेदारी सुनिश्चित करें।