लाशों पर राजनीति से परहेज करें सुक्खू : मंडल भाजपा

एमसी  शर्मा । नादौन
मण्डल भाजपा ने नादौन कांग्रेस के अध्यक्ष  पृथ्वी चंद और अन्य कांग्रेसी पदाधिकारियों द्वारा मीडिया में दिए गए बयान पर पलटवार करते हुये कांग्रेस पर ज़ोरदार हमला किया है। उन्होंने कहा है कि सुक्खु शिमला में बैठ कर घटिया राजनीति का परिचय दे रहे हैं और अपने समर्थकों को आधारहीन बयानबाजी के लिये उकसाकर क्षेत्र के माहौल को खराब करने का  षड्यंत्र रच रहे हैं। भाजपा की मण्डल इकाई के अध्यक्ष हरदयाल सिंह, बीडीसी चेयरमैन विनोद पठानिया, उपाध्यक्ष उमा चंद, मण्डल महामंत्री पवन शर्मा ,राजिंदर ठाकुर ,मीडिया प्रभारी अजमेल वर्मा, महिला मोर्चा सदस्य अनिता गर्ग, सरवन सिंह, नरेश कुमार, किसान मोर्चा के अध्यक्ष विपिन कुमार, ज़िला परिषद के उपाध्यक्ष चौधरी चंदू लाल, अल्पसंख्यक मोर्चे के अध्यक्ष बली मुहम्मद, युवा मोर्चा  आईटी विभाग के प्रदेश सह-संयोजक निशान्त शर्मा, महिला मोर्चा की अध्यक्ष कमलेश कुमारी आदि ने जारी संयुक्त वक्तव्य में कहा कि गलोड़ क्षेत्र एक व्यक्ति की दुःखद मृत्यु हुई है,उसमें भी सुक्खू राजनीतिक लाभ ढूंढने का  पाप कर रहे हैं ।
उन्होंने कहा कि लाशों पर की जा रही इस घटिया राजनीति की भाजपा कड़ी निंदा करते हुये कांग्रेस नेता को चेतावनी देती है कि इस तरह की निम्न स्तरीय हरकतों से परहेज़ नहीं किया गया तो इसके गम्भीर नतीजे होंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी कांग्रेस पर होगी। मण्डल भाजपा ने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री की लोकप्रियता से घबराकर कांग्रेसी ओच्छे  हथकंडों पर उतर आए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस का इतिहास हमेशा से ही षडयंत्रकारी राजनीति करने का रहा है । इस काम में इस पार्टी के लोग सिद्धहस्त हैं। उन्होंने कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष पृथी चंद औऱ अन्य    ब्यानबाजों से सवाल किया  कि कांग्रेस को जनता के बीच यह साबित करना होगा कि विजय अग्निहोत्री ने किसके सामने, कब,  और कहां किस पुलिस अधिकारी पर क्या दबाब बनाया।  अन्यथा इसके  नतीजे भुगतने के लिये तैयार रहें।
उन्होंने कहा पूर्व विधायक अग्निहोत्री की लोकप्रिय छवि को खराब करने के षड्यंत्र में शामिल इन कांग्रेसियों के खिलाफ मण्डल भाजपा कानूनी कार्यवाही करने जा रही है। इन लोगों के खिलाफ लोकप्रिय जननेता की छवि को खराब करने का अपराधिक षड्यंत्र रचने के साथ ही मानहानि का केस   भी दर्ज़ करवाया जायेगा। कांग्रेसी पदाधिकारियों द्वारा पूर्व विधायक विजय  अग्निहोत्री पर की गई अनर्गल बयानबाजी का कड़ा  संज्ञान लेते हुये मण्डल भाजपा ने कहा कि पुलिस और कानून अपना कार्य निष्पक्ष तरीके से कर रहे हैं। इस केस में पुलिस महकमे के  कर्मचारी पर भी कार्यवाही  की गई है। ऐसे में निराधार  आरोप लगाना कांग्रेस की घटिया सोच के अलावा और कुछ भी नहीं है। इस तरह के आरोपों से ये बात साफ हो गई है कि सुक्खु की राजनीति का स्तर क्या है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति लाश के कफ़न को भी अपनी राजनीति चमकाने में इस्तेमाल करते  हों, ऐसे लोगों की सोच फटकार के लायक है । उन्होंने कहा कि सुखु और  उसके चेलों ने इस तरह के तथ्यहीन, घटिया और झूठे आरोप लगाने जारी रखे तो उनके खिलाफ अन्य लोकतांत्रिक तरीकों से भी  उचित और जबाबी कार्यवाही की जायेगी। मण्डल भाजपा ने कहा कि एचआरटीसी उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक विजय  अग्निहोत्री पर सुखु के चेलों ने जो तथ्यहीन आरोप लगाए हैं वे उनके पब्लिक डोमेन में जल्द सबूत पेश करें या फ़िर  जनता को गुमराह करने के लिये माफी मांगे। उन्होंने कहा  कि ऐसा नहीं किये जाने पर भाजपा इन सभी षड्यंत्रकारियों को कोर्ट एवं कानून की चौखट पर घसीट कर ले जायेगी।
उधर गलोड़ क्षेत्र के भाजपा नेताओं  ज़िला परिषद बिहारी लाल शर्मा,बीडीसी मेंम्बर अतुल शर्मा, बीडीसी सदस्य विजय कुमार, पुष्पा वर्मा, मीना देवी, डडोह के बूथ अध्यक्ष राजिंदर कुमार, डडोह-2 के अध्यक्ष सुरजीत सिंह, ज़ुल्फ़ी राम, दसवीं के बूथ प्रधान विजय कुमार ,  लहड़ा के ग्राम केंद्र अध्यक्ष  अतुल शर्मा, गहली के ग्राम केंद्र अध्यक्ष बाम देव शर्मा, फाहल से अजय शर्मा, हडेटा से राज कुमार शर्मा, कश्मीर ग्राम केंद्र के प्रधान विजय ठाकुर, लहड़ा पंचायत के उप प्रधान  राकेश शर्मा,गोईस पंचायत के उप प्रधान बालक राम, पूर्व मंडलाध्यक्ष भवानी सिंह ठाकुर,सचिव विनय ठाकुर, मीडिया सह प्रभारी देवेंद्र निक्कू, मंडल सचिव शकुंतला देवी,भाजपा जिला सचिव आशा शर्मा, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष अजय ठाकुर, एससी मोर्चा कार्य प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भागीरथ,  डीसी अतुल शर्मा, विजय शर्मा, मीना कुमारी भाजपा मंडल सचिव जेआर शर्मा, भाजपा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष अमित कुमार,  जिला सचिव विशाल, भाजयुमो मंडल सोशल मीडिया प्रभारी शुभम गर्ग, आईटी सेल के मंडल संयोजक मनोहर लाल शर्मा आदि ने सुखु और उसके समर्थकों को लाशों की राजनीति से बचने की  चेतावनी जारी करते हुये कहा कि कांग्रेस की इन घटिया  हरकतों पर स्थानीय भाजपा कड़ी नजर बनाये हुये है और इसके कर्ता धर्ता अपनी हरकतों से बाज नहीं आये तोउन्हें इसी इलाके में इन हरकतों का मुँह तोड़ जबाब दिया जायेगा।