सुंदरनगर कांग्रेस ने किया शहीदों को याद

उमेश भारद्वाज। सुंदरनगर

चीन सीमा पर 20 वीर सैनिको की शहादत के बाद शुक्रवार को सुंदरनगर कांग्रेस ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य सोहन लाल ठाकुर की अध्ययक्षता में इकट्ठा होकर देश की खातिर चीन के सीमा पर शहीद हुए सैनिकों को याद किया। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा इस मौके पर गरीबों में मुफ्त राशन किट्स भी वितरित की गई।

 

सोहन लाल ठाकुर ने कहा कि वीर सैनिक अपनी सीमाओं की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए हैं। उसको लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पदाधिकारी उनके सम्मान में शोक सभा आयोजित की है। उन्होंने कहा कि इन सैनिकों ने देश के लिए अपनी जान निछावर की है। सोहनलाल ठाकुर ने कहा कि इस दुख की घड़ी में उनके साथ हैं।