पंचायत प्रधानों को सिखाए प्राकृतिक खेती के गुण

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

विकास खंड कांगड़ा में वीरवार को आत्मा परियोजना के सौजन्य से सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती का आयोजन ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिस कांगड़ा में किया गया। इस शिविर में समस्त पंचायत प्रधानों ने हिस्सा लिया और प्राकृतिक खेती के गुण सीखे। इस कार्यक्रम का विमोचन आत्मा परियोजना निर्देशक शशि पाल अत्री ने किया और उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रधानों को प्राकृतिक खेती अपनाने पर जोर दिया और प्राकृतिक खेती के अनेक उपलब्धियों को उनके समक्ष रखा।

इस कार्यक्रम में सभी प्रधानों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया साथ ही साथ इस कार्यक्रम में बीडीओ केएस राणा ने भी अपने विचार प्राकृतिक खेती पर प्रस्तुत किए उन्होंने प्रधानों को प्रकृति खेती के साथ-साथ मनरेगा व नेचुरल रिसोर्स मैनेजमेंट तथा अन्य योजनाओं के बारे में जागरूक किया।

इस कार्यक्रम में कई अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया जिसमें जिला परिषद अध्यक्ष कुलभाष एवं बीटीएम विशाल शर्मा भी शामिल रहे। कांगड़ा ब्लॉक की बीटीएम पल्लवी सूद, एटीएम शानु ठाकुर एवं प्रिया ठाकुर ने इस कार्यक्रम का कार्यभार संभाला।

इस प्राकृति खेती के उन्नत किसान रिषु कुमारी ने सभी प्रधानों को प्राकृतिक घटक एवं खेती का अनुभव सांझा किया और एक प्रदर्शनी का आयोजन किया, जिसमें प्राकृतिक खेती से उगाए गए उत्पाद वितरित किए गए।