भाषा अध्यापक राजीव डोगरा और छात्रा आकृति को सम्मान

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

हिमाचल के युवा कवि लेखक और भाषा अध्यापक राजीव डोगरा विमल और उनकी आठवीं कक्षा की छात्रा आकृति को कृष्ण कलम मंच जयपुर राजस्थान द्वारा साहित्याधीश सम्मान 2020 से सम्मानित किया गया। उनको यह सम्मान मंच के द्वारा दिसंबर माह में करवाई गई मासिक प्रतियोगिता में उत्कृष्ट काव्य रचना के लिए दिया गया। उनको यह सामान अध्यक्ष कृष्णा कुमार सैनी और उपाध्यक्ष प्रकाश प्रियम के कर कमलों से प्राप्त हुआ।

छात्र आकृति और उनकी माता वीना देवी और पिता महेंद्र सिंह ने अत्यंत खुशी व्यक्त की और मुख्याध्यापक प्रवेश शर्मा तथा भाषा अध्यापक राजीव का बहुत धन्यवाद किया जो हमेशा ही बच्चों से शिक्षा के साथ-साथ अन्य गतिविधियों के लिए उत्साहित करते रहते हैं। मुख्याध्यापक प्रवेश शर्मा,रविंदर नरयाल खण्ड स्त्रोत केंद्रीय समन्वयक खण्ड कांगड़ा के बीआरसी,कुल्लू के साहित्यकार तथा संस्कृति के संरक्षक राज शर्मा और शिमला के साहित्यकार रोशन जसवाल ने अत्यंत खुशी व्यक्त की तथा राजीव तथा आकृति को शुभकामनाएं दी।