राजा वीरभद्र सिंह के देहांत पर टीजीटी कला संघ ने जताया शोक

एसके शर्मा। हमीरपुर

बिना वेतन काम करने वाले हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह के देहांत पर हिमाचल प्रदेश प्रशिक्षित कला स्नातक संघ ने गहरा शोक वक्त किया है और संघ के प्रतिनिधि उनके अंतिम दर्शन हेतु शिमला पहुंचे। कर्मचारियों के लिए अधिकतम लाभ देने वाले वीरभद्र सिंह को संघ सदस्यों ने आज 2 मिनट मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

हिमाचल प्रदेश राजकीय प्रशिक्षित कला स्नातक संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कौशल, उपाध्यक्ष मदन, प्रदेश महासचिव विजय हीर, स्टेट प्रतिनिधि संजय ठाकुर, देश राज, संघ प्रचारक ओम प्रकाश, प्रेस सचिव पवन रांगड़ा, जिला इकाईयों के प्रधान विजय बरवाल, संजय चौधरी, रविन्द्र गुलेरिया, डॉ. सुनील दत्त, नीरज भारद्वाज, रिग्जिऩ सैंडप, शेर सिंह, पुष्पराज खिमटा, रामकृष्ण, अमित छाबड़ा, देशराज शर्मा ने राजा वीरभद्र सिंह के देहांत को प्रदेश व शिक्षक समाज, कर्मचारी व जनता के लिए अपूर्णनीय क्षति बताया। वर्तमान स्थितियों और अवकाश शेड्यूल में बदलाव के कारण संघ ने खंड चुनावों की अवधि बढ़ाकर 31 जुलाई और जिला चुनावों की अवधि 15 अगस्त तक बढ़ाने का भी ऐलान किया है।