भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार जताया

कार्तिक। बैजनाथ

भाजपा संगठनात्मक जिला पालमपुर के चारों विधानसभा क्षेत्रों में पन्ना प्रमुखों व त्रिदेवों की बैठकों के सफल आयोजन के लिए जिला भाजपा प्रवक्ता संजय सोनी ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि कोरोना कि इस महामारी के लॉकडाउन के दौरान भाजपा जिला पालमपुर के पदाधिकारियों व सभी चारों मंडलों के पदाधिकारियों ने पन्ना प्रमुखों व त्रिदेवों को जो जागरूक करने का कार्य किया है, वह काबिले तारीफ है।

जिला भाजपा प्रवक्ता संजय सोनी ने कहा कि इस कोरोना महामारी के काल में भाजपा संगठनात्मक जिला पालमपुर के चारों मंडलों बैजनाथ, पालमपुर, सुलह व जयसिंहपुर के कार्यकर्ताओं ने इस दौरान अपनी सभी बूथ पालकों, अध्यक्ष, बीएलए व पन्ना प्रमुखों के साथ दूर रहकर सोशल डिस्टनसिंग का पालन करते हुए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जो संवाद कायम किया है, उसका निसंदेह कार्यकर्ताओं को लाभ मिला है।

उन्होंने इसके लिए प्रदेश भाजपा नेतृत्व व प्रदेश भाजपा महामंत्री व कांगड़ा-चंबा लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी त्रिलोक कपूर का आभार व्यक्त किया है, जिनके मार्गदर्शन में यह सभी बैठकें संपन्न हुई। जिला भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि इस कोरोना महामारी के दौरान चारों मंडलों में सभी कार्यकर्ताओं व जनता ने फेस मास्क, पीएम केयर फंड व सीएम रिलीफ फंड में दान दिया तथा इस कोरोना आपदा के समय केंद्र व प्रदेश सरकार की सहायता की।

इस सबके लिए जिला भाजपा प्रवक्ता ने पालमपुर जिला के अंतर्गत सभी मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है। जिला भाजपा प्रवक्ता संजय सोनी ने इन बैठकों में सहयोग के लिए वरिष्ठ भाजपा नेता शांता कुमार, राज्यसभा सदस्य इंदु गोस्वामी, विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार,विधायक मुलखराज प्रेमी व रविंदर धीमान का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया।