हिमाचल : ग्रमीणों के एक आग्रह पर मुख्यमंत्री ने करवाया सड़क का कार्य

सड़क का काम होने पर किया मुख्यमंत्री का धन्यवाद

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

 

ग्राम पंचायत ललेहड़ के पंचायत प्रधान इंदिरा देवी, उप प्रधान शशि पाल वार्ड पंच पूनमा देवी, रीना देवी, संसार चंद, लता देवी,  संजीव कुमार व  गांव वासियों ने गांव की सड़क का निर्माण कार्य  होने पर मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। पंचायत के प्रतिनिधियों ने कहा कि मुख्यमंत्री जब 19 अगस्त को कांगड़ा दौरे पर आए थे तब उन्होंने प्रदेश बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष एवं समाजसेवी मुनीष शर्मा के माध्यम से अपनी सड़क की मांग मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सम्मुख रखी थी, जिसे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा पूरा कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि लंबे अरसे से इस सड़क की हालत खस्ता थी लेकिन अब यह सड़क बिल्कुल चकाचक हो गई है।

 

यह सड़क लगभग 20 लाख से बनकर तैयार हुई है। इसके लिए हम मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष एवं समाजसेवी मुनीष शर्मा व  लोक निर्माण विभाग का तहे दिल से आभार प्रकट करते हैं। जिन्होंने जल्द से जल्द इस कार्य को पूरा करवा दिया। पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि ऐसे मुख्यमंत्री उन्होंने पहली बार देखे हैं जिन्होंने उनके एक आग्रह करने पर उनके कार्य को पूरा कर दिया। उन्होंने कहा कि पंचायत ललेहड़ जो भी विकास कार्य हो रहे हैं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के द्वारा ही करवाए जा रहे हैं।