जोगिन्दर नगर विस क्षेत्र में 8 से 20 दिसम्बर तक बताई जाएंगी सरकार की उपलब्धियां, इन पंचायतों में इस प्रकार रहेंगा कार्यक्रम

जोगिंद्र नगर। जतिन लटावा

हिमाचल प्रदेश सरकार की 4 वर्ष की उपलब्धियों को जन.जन तक पहुंचाने के लिये फोक मीडिया के माध्यम से सूचना एवं जन संपर्क विभाग 8 से 20 दिसम्बर तक जोगिन्दर नगर विधानसभा क्षेत्र में विशेष प्रचार अभियान शुरू करने जा रहा है। इस दौरान गीत संगीत व नुक्कड नाटकों के माध्यम से लोगों का मनोरंजन करते हुए विभिन्न ग्राम पंचायतों में प्रदेश सरकार की चार वर्ष की उपलब्धियों के साथ-साथ जन कल्याण को शुरू की गई विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की जाएगी।

इस बारे जानकारी देते हुए सहायक जन संपर्क अधिकारी जोगिन्दर नगर राजेश जसवाल ने बताया कि 8 दिसम्बर से शुरू होने जा रहे इस विशेष प्रचार अभियान के अंतर्गत 8 दिसम्बर को प्रात 11 बजे ग्राम पंचायत हार गुनैण तथा सांय तीन बजे ग्राम पंचायत रोपा पधर, 9 दिसम्बर को प्रात 11 बजे ग्राम पंचायत निचला गरोडू व सांय तीन बजे नेर घरवासड़ा में सरकार की 4 वर्ष की उपलब्धियों के साथ-साथ जन कल्याणकारी योजनाओं को फोक मीडिया के माध्यम से बताया जाएगा।

उन्होने बताया कि 10 दिसम्बर को प्रात 11 बजे चलहारग, सांय तीन बजे पीपली, 11 दिसम्बर को ग्राम पंचायत भराडू व नौहली, 12 दिसम्बर को ग्राम पंचायत सैंथल पड़ैन व चौंतड़ा तथा 13 दिसम्बर को प्रात 11 बजे सगनेहड़ व सांय तीन बजे बदेहड़ पंचायतों में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को सरकार की उपलब्धियों बारे जागरूक किया जाएगा। इसी तरह 14 दिसम्बर को प्रात 11 बजे ग्राम पंचायत गोलवां व सांय तीन बजे पीहड-बेहडलू, 15 दिसम्बर को मतेहड व भड़ोल, 16 दिसम्बर को प्रात 11 बजे ग्राम पंचायत सिमस तथा सांय तीन बजे कथौण, 17 दिसम्बर को रक्तल बघैर व लांगणा ग्राम पंचायतों में फोक मीडिया के माध्यम से लोगों को सरकार की उपलब्धियां गिनाई जाएंगी।

राजेश जसवाल ने बताया कि इसी विशेष प्रचार अभियान के तहत 18 दिसम्बर को प्रात 11 बजे ग्राम पंचायत द्रुब्बल व सांय तीन बजे धार, 19 दिसम्बर को कोलंग व खुड्डी तथा 20 दिसम्बर को प्रात 11 बजे रोपड़ी कलैहडू व सांय तीन बजे ऊपरीधार पंचायत में लोगों को प्रदेश सरकार की चार वर्ष की उपलब्धियां बताई जाएंगी।
उन्होने सबंधित ग्राम पंचायतों के जन प्रतिनिधियों के साथ.साथ ग्रामीणों से निर्धारित तिथि को अधिक से अधिक संख्या में मौजूद रहकर गीत, संगीत व नुक्कड नाटक के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी हासिल करने का आहवान किया है।