गर्मी के मौसम में लग सकती है लू, जानिए लक्षण और बचाव के उपाय

उज्जवल हिमाचल। डेस्क 
खुले शरीर धूप में न निकलें। अगर निकलना ही पड़े तो धूप में निकलने पर सिर अवश्य ढंके। अचानक ठंडी जगह से एकदम गर्म जगह ना जाएं। ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं। लू लगने पर तत्काल योग्य डॉक्टर को दिखाना चाहिए। बुखार तेज होने पर रोगी को ठंडी खुली हवा में आराम करवाना चाहिए।

लू लगने का लक्षण क्या है?

लू लगने पर शरीर कई तरह के लक्षण दिखाने लगता है, जैसे – बुखार, त्वचा का लाल पड़ना, रूखा होना, गर्म होना, नम होना, नाड़ी का तेज चलना, चक्कर आना, सिरदर्द होना, जी-मिचलाना, घबराहट होना, अधिक पसीना आना और बेहोश होना आदि।

गर्मी में लू लगने पर किसका प्रयोग लाभदायक होता है?
लू से बचाव के लिए कई तरह के पेय पदार्थों का इस्तेमाल किया जा सकता है, जैसे कि ठंडाई, आम पना, शिकंजी, लस्सी, नारियल पानी आदि के साथ-साथ खस, ब्राह्मी,चंदन, बेल, फालसा, गुलाब, केवड़ा, सत्तू के शर्बत आदि का सेवन करें। लू लगने पर शरीर का तापमान एकदम बहुत बढ़ जाता है।
गर्मी लगने पर क्या करना चाहिए?
विटामिन सी देने वाले आहार खाएं नींबू, संतरे जैसे फलों में विटामिन सी पाया जाता है।

ज्यादा तेल मसाला खाने से बचें गर्मियों में खास तर पर ज्यादा तेल व मसालेदार भोजन करना अवॉइड करें। ठंडे पानी का सेवन हाथ पैर को ठंडे पानी में डाल कर रखें सत्तू का सेवन तिल का सेवन पुदीना