किसान आंदोलन का हो रहा राजनीतिकरण : राकेश शर्मा

सुरेंदर सिंह सोनी। बद्दी

बद्दी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राकेश शर्मा ने कहा कि किसान आंदोलन के शुरू होते ही जो मांगे थे उन पर केंद्र सरकार ने सहमति जताते हुए लिखित में देने का प्रस्ताव भी दे दिया है। लेकिन अब किसान आंदोलन पर राजनीतिकरण हो रहा है। राजनीतिक के चलते अन्नदाता को गुमराह किया जा रहा है। राकेश शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के तीन लाख के करीब किसानों को कृषि कानून बनने से होने वाले लाभों से किसान मोर्चा घर घर जाकर किसानों को इसके बारे में जागृत करेगा और साथ ही तीन लाख से ज्यादा किसानों के हस्ताक्षर लेकर राज्यपाल ज्ञापन सौंपेगा।

उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोग जो लोगों को गुमराह करके अपनी राजनीतिक रोटियां सेक रहे हैं। उनको इसका कोई भी लाभ नहीं मिलेगा क्योंकि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जो नीतियां बनाई गई है। उसे किसानों का बहुत बड़ा लाभ होने वाला है। अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिन के मौके पर जिस तरह देश के प्रधानमंत्री ने किसानों को 18 सौ करोड रुपए की राहत राशि प्रदान की है। इससे साफ जाहिर हो जाता है कि देश के प्रधानमंत्री का किसानों के प्रति इतना लगाव है और उनकी जो दूरदर्शी सोच को देखते हुए विपक्षी घबराए हुए हैं व अपना राजनीतिक अस्तित्व खोते हुए अन्नदाता का सहारा लेकर अपनी राजनीति बचाने के चक्कर में पड़े हुए हैं। परंतु किसान मोर्चा ऐसा कभी भी होने नहीं देगा। किसान हितों के लिए जो बिल है।

वह आने वाले समय में किसानों को दुगनी आय प्रदान करेगा। राकेश बबली आज दून विधानसभा क्षेत्र के बद्दी में सभी जिला के किसान मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मिले व उन्हें इस बिल से आने से किसानों को क्या लाभ होंगे। इसके बारे में विस्तृत जानकारी दी।

वहीं डॉ राकेश बबली दून विधानसभा क्षेत्र किसान मोर्चा की कार्यप्रणाली से भी नाखुश दिखे उन्होंने लताड़ लगाते हुए कहा कि जो व्यक्ति अपने संगठन के लिए कुर्बानी नहीं दे सकता उसको संगठन में रहने का भी कोई हक नहीं है। इसी मौके पर उन्होंने बद्दी नगर परिषद के होने वाले चुनावों बारे में भी जानकारी ली और अपने अनुभवी टिप्स भी दिए उन्होंने कहा कि किसी भेदभाव के सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर अपने इस मिशन पर लगना होगा और कोई भी ऐसी ताकत नहीं है जो संगठित होकर की जाए और उसमें हार मिले उन्होंने अटल बिहारी बाजपेई के जन्मदिन के मौके पर अटल जी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित करके कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।