हिमाचल : सर्वे से आ रही जालसाजी की बू : अजय वर्मा

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

 

कांगड़ा शहर में आजकल एक कंपनी या कोई एनजीओ जिसका नाम सेंट्रल कमर्शियल इंडस्ट्री ऑफ इंडिया कहा जा रहा है और यह घरों व  दुकानों में जाकर स्वच्छ भारत व डिजिटल भारत के नाम पर लोगों से पैसे वसूली कर रही है जो सरासर गलत है। यह बात प्रदेश कांग्रेस सचिव एवं स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष अजय वर्मा ने कहीं। उन्होंने कहा कि इस कंपनी के द्वारा घरों व दुकानों से सर्वे के नाम पर 60 रुपए की पर्ची काट रहे हैं और एक प्लेट लगेगी जिसमें आपका पूरा डाटा फिड किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह दुकान व घर- घर जाकर पूछ रहे हैं कि आपके पास कितने नौकर हैं, आपकी सालाना इनकम कितनी है, आपके घर के मेंबर कितने हैं, और आपका खर्च कितना है। यह सारी जानकारी कंपनी द्वारा ली जा रही है जो सरासर गैर कानूनी है।

 

अजय वर्मा ने कहा कि उन्हें ऐसा आभास हो रहा है कि ऐसी जानकारी देना लोगों व दुकानदारों के हक में नहीं है। उन्होंने चिंता जताई कि सरकार ने यह कैसे जालसाजी चला है। कोई भी आता है और सर्वे करके चला जाता है। अगर कोई सर्वे होता है तो सरकार द्वारा इसकी नोटिफकेशन निकली जाती है जिसका जनता को पता होना चाहिए।

वर्मा ने कहा कि कभी कंपनी कह रही है कि उन्हें केंद्र सरकार ने अनुमति प्रदान की है तो कभी कहती है कि प्रदेश सरकार द्वारा अधिकृत किया गया है तो कभी कहती है कि उन्हें नगर परिषद ने यह सारी जानकारी एकत्रित करने के लिए अधिकृत किया है। अजय वर्मा ने कहा कि वह इस सर्वे का विरोध नहीं करते हैं लेकिन यह सर्वे प्रदेश सरकार या नगर परिषद कांगड़ा द्वारा किया जाना चाहिए ताकि बाद में लोग अपने आप को ठगा महसूस ना करें। उन्होंने कहा कि इतनी महत्वपूर्ण जानकारी किसी प्राइवेट कंपनी को देना कदापि उचित नहीं है। इसमें उन्हें बड़ी जालसाजी नजर आती है। उन्होंने कहा कि इससे पहले नगर परिषद कांगड़ा द्वारा सर्वे किया जा चूका है और सभी के यहां पलेट न0 लगाए गए है।


इस बाबत बात करने पर नगर परिषद अध्यक्षा रेणु शर्मा ने कहा कि फिलहाल कंपनी को सर्वे करने से रोक दिया गया है और इस सर्वे बारे शहरी विकास विभाग के डायरेक्टर को पूछा गया है कि किस आधार पर वह यह सर्वे किया जा रहा है।